मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में दिवंगत अधिवक्ताओं
श्री आलोक कुमार अस्थाना और श्री संजय सिंह के आवास
पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को 15-15 लाख रु0 का चेक सौंपा

लखनऊ : 16 सितम्बर, 2026

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में दिवंगत अधिवक्ताओं श्री आलोक कुमार अस्थाना और श्री संजय सिंह के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री जी ने दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को 15-15 लाख रुपये का चेक सौंपा।
ज्ञातव्य है कि विगत 06 सितम्बर को दोनों अधिवक्ताओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री जी ने परिजनों को 10 लाख रुपये की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तथा 05 लाख रुपये की धनराशि का चेक अधिवक्ता कल्याण कोष से प्रदान किया। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को पूर्व में 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता आपदा कोष से दी गई थी।
--------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने