जलालपुर, अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का आयोजन कर सामूहिक रूप से श्रवण किया। यह आयोजन नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व तथा विकास निषाद के संयोजन में नगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
'मन की बात' के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा उन्होंने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता तथा जनभागीदारी से जुड़े कई अहम संदेश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, शाश्वत मिश्र, केशव श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, सुरेन्द्र सोनी, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, आनंद मिश्र, जितेन्द्र शिल्पी, आशाराम मौर्या, दीपचंद सोनी, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, मनीष सोनी, रामवृक्ष भार्गव,सोनू गौड, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्त,अजीत निषाद, दुर्गेश अग्रहरि सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा बताए गए बिंदुओं पर चर्चा भी की। स्थानीय नेतृत्व ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम जनता को सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जिससे आम लोगों तक सरकार की नीतियां और सोच पहुंचती है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know