श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में “My Vision, My Green India” कला प्रदर्शनी का शुभारंभ 


लखनऊ, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वृंदावन योजना में विशेष कला प्रदर्शनी “My Vision, My Green India” का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी युवा मन की हरित, सशक्त एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदान करती है।


प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रख्यात कलाकार प्रो. राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री मनीष सिंह, निदेशक, SKD Group of Education एवं  श्री नवीन कुलश्रेष्ठ, सहायक निदेशक, हायर एजुकेशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।


छात्रों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से हरित भारत, सशक्त भारत और समृद्ध भारत की अपनी परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। साथ ही, उनकी रचनाओं में Net Zero India और एक टिकाऊ एवं पर्यावरण-संवेदनशील भविष्य की स्पष्ट आकांक्षा दिखाई देती है।


यह प्रदर्शनी 14 से 22 अगस्त 2026 तक, प्रतिदिन  प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। विद्यार्थी, अभिभावक, कला प्रेमी एवं शहरवासी युवा पीढ़ी की इन प्रेरणादायी कलात्मक अभिव्यक्तियों का अनुभव कर सकते हैं। कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की गई।


यह पहल एकेडमी की रचनात्मकता, पर्यावरणीय चेतना, जिम्मेदार नागरिकता एवं समग्र विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


स्थान: श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, 2D/H.S.-1, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ – 226025।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने