औरैया // न्यायालय व जिलाधिकारी के आदेश पर थाना परिसर में रखी 2000 किलो DAP की नीलामी मंगलवार को हुई इसमें 7 खाद डीलरों ने हिस्सा लिया और शिव शक्ति खाद भंडार के मालिक ने 1350 रुपये प्रति बोरी की अंतिम बोली लगाई जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 50-50 किलो की 40 बोरी डीएपी की नीलामी में कपिल पांडेय, हरीश शर्मा, राजीव कुमार,हिमांशु यादव, भुवनेश कुमार व शिव शक्ति खाद भंडार के अरुण कुमार सहित 7 डीलरों ने शुरुआत 1000 रुपये बोरी से की। अंतिम प्रक्रिया में अरुण कुमार की बोली 1350 रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद एक अन्य डीलर ने 1351 रुपये की बोली लगाई लेकिन जिला कृषि अधिकारी ने 1350 रुपये से अधिक बोली न लगाने से मना करते हुए शिव शक्ति खाद भंडार की बोली को अंतिम माना बताया कि नीलामी में भाग लेने वाले फुटकर विक्रेताओं से वैध उर्वरक लाइसेंस व पांच हजार रुपये प्रतिभूति जमा कराई गई अंतिम बोलीदाता को कुल मूल्य का 10 फीसद तत्काल और शेष 90 फीसद तीन दिन के अंदर जमा करके खाद उठानी होगी। उर्वरक किसानों को जोतबही के आधार पर MRP पर ही बेचना अनिवार्य होगा। दरअसल, कृषि विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 40 बोरी DAP बरामद की थी यह खाद PCF के लिपिक धर्म प्रकाश द्वारा अपनी ससुराल ले जाई जा रही थी।
तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने तब बताया था कि पिकअप वाहन सवार अजय व धर्म प्रकाश खाद खरीद के कागजात नहीं दिखा सके थे मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने पिकअप समेत खाद को कब्जे में ले लिया था इस मामले में PCF लिपिक व वाहन चालक के खिलाफ कागजात न दिखा पाने पर दिबियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know