उतरौला बलरामपुर- तहसील अन्तर्गत  ग्राम बैदौला में चक मार्ग की भूमि पर कथित रूप से कब्जा करने और रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत सामने आई है। गांव के निवासी मोहम्मद मुर्तजा पुत्र मारूफ अली ने तहसील प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग की जमीन को कथित भू- माफि याओं के कब्जे से बचाने तथा मौके की जांच कराकर रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में स्थित चकमार्ग की भूमि पर कुछ लोगों  ने अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि सम्बन्धित लोगों ने रास्ते की जमीन पर मिट्टी डालकर तथा  ईंट की दीवाल खड़ी कर उसे अपनेउपयोग में लेने की कोशिश कर रहे है। इससे ग्रामीणों केआवागमन का रास्ता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि चकमार्ग की जमी न को लेकर विवाद उत्पन्न किया जा रहा है, और रास्ते को प्रभा वित करने कीकोशिश की जा रही है। शिका यतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों एवं मौके की स्थिति की जांच कराकर चक मार्ग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।
ग्रामीण ने अपने प्रार्थना पत्र यह भी  कहा है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो सार्वजनिक रास्ते पर स्थाई रूप से कब्जे की स्थिति और बन सकती है, जिससे ग्रामीणों को आवा गमन में काफी परे शानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराने व चकमार्ग की पैमाइश कराने से यदि अवैध कब्जा पाया जाए तो उसे हटवाने की मांग की है।शिकायतकर्ता ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि एवं चकमार्ग को सुरक्षित रखा जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो पाए।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने