पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभि यान के तहत थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस ने एक एन बी डब्लू के चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 07.08. 2026 दिन शुक्रवार को महदेइया मोड़ बाजार के निवासी सलामतुल्लाह पुत्र सलामतुल्लाह आयु लगभग 58 वर्ष वारंटी की कार्यवाही करते हुए उसके घर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी सरातुल्ला के विरुद्ध थाना कोतवाली उतरौ ला में मुकदमाअपराध संख्या 08/ 2009 धारा 498 ए/323 /504/506 आई पी सी व 3/4 डी पी एक्ट के तहत पंजी कृत है। वह इसमामले में काफी समय से फरार चल रहे थे,और न्यायालय के द्वारा एन बी डब्लू जारी किया गया था,उपनिरीक्षक अमर नाथ राम और कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार की टीम ने वारंटी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्याया लय पर रवाना कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगा तार जारी रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know