उतरौला बलरामपुर -नगर क्षेत्र में स्थित बरदही बाजार के पास मदरसा जामिया अली हसन अहले सुन्नत के प्रांगण में उर्स 08 अगस्त 2026 दिन शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत नमाज- ए- मगरिब के बाद कुरआन ख्वानी से होगी।इसके उपरान्त नमाज- ए-ईशा के बाद एक विशेष तक रीरी प्रोग्राम का कार्य क्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मदरसे के मुदर्रिस, मौलाना एवं कारी हजरात लोग शिरकत करेंगे। नातिया कलाम की प्रस्तुति के बाद इस्लामी शिक्षाओं, अच्छे आचरण, शिक्षा के महत्व तथा समाज में भाई चारे और अमन-चैन के सन्देश पर एक तकरीरी प्रोग्राम की जाएंगी
मदरसा के मुदर्रिस हज़रत अल्लामा मौलाना एजाज रजा हशमती ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दुआओं और तकरीरों से लाभान्वित होने की जरूरत है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know