उतरौला बलरामपुर -आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला आर्यनगर में स्थित ऐतिहासिक दुःख हरण नाथ पोखरे के आस पास विद्युत सुरक्षा को लेकर शनिवार को एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया। विद्युत विभाग की टीम ने पोखरे के चारों ओर लगे विद्युत पोलों पर लेमिनेशन/इंसुलेशन का कार्य कराया गया है। मानसून के दौरान हर साल पोखरे के किनारे से गुजरने वाले राहगीरों और बच्चों को करंट लगने का खतरा बना रहता था। शिकायतों के बाद विद्युत विभाग के लाइन मैन कन्हैया लाल और अमित कुमार मौके पर पहुंचे और सभी पोलों पर विशेष लेमिनेशन चढ़ा कर उन्हें सुरक्षित किया। लाइनमैन कन्हैया लाल ने बता या कि बरसात में पोलों में नमी केकारण करंट उतरने कीघटना एं सामने आती रहती है। लेमिनेशन के बाद अब पोल पूरी तरह से सुरक्षित हो गए हैं और शॉर्ट सर्किट की संभावना भी न के बराबर रह गई है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दुःख हरण नाथ पोख रा धार्मिक और सामा जिक दृष्टि से महत्व पूर्ण है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते- जाते हैं। ऐसे मेंविभाग के द्वारा समय रहते उठाया गया यह कदम एक सराहनीय कार्य है। मोहल्लाआर्य नगर के लोगों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जन पद के अन्य संवेदन शील स्थानों पर भी इसी तरह सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। विद्युत विभा ग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जनहित को देखते हुए जिले भर में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know