उतरौला बलरामपुर- विधान सभा क्षेत्र  उतरौला से समाज वादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भावी प्रत्याशी परशुराम वर्मा ने रविवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील क्षेत्र के ब्लाक रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम इटवा, बुधीपुर, सहजौरा, विजयपुर ग्वालियर ग्रिन्ट के अलावा दर्जनों गांवों का भ्रमण करते लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर गांव-गांव में जाकर लोगों से मुला कात की, और उनकी समस्याओं को सुनीं भलि भांति सूनी, तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी  केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट लगातार बढ़ा चला आ रहा है, जिससे आमजनता के जीवन पर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कई आवश्यक वस्तुएं आम लोगों की पहुंच में थीं, लेकिन अब उनके दामों में भारी वृद्धि हो गई है।उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का खर्च काफी कम था,लेकिन वर्तमान व्यवस्था में आम लोगों कोअधिक  आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने स्टील, एलपीजी गैस सिलेंडर, खाद्य तेल, पेट्रोल के अलावाअन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का उल्लेख करते हुएकहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्गों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है इस पर बेरोजगारी की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और बड़ी संख्या में शिक्षित युवक-युवतियो की नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। कि गरीब परिवारों की संख्या और बढ़ गई है और उनका आर्थिक असमानता लगातार गहराती जा रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भीसवाल उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सामने अनेक कठिनाइयां खड़ी हो गई हैं। उनके अनुसार शिक्षा,रोज गार और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर सरकार अपेक्षित कार्य नहीं कर सकी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ी हुई है, और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनता में चिन्ता का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमे शा किसानों,मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के हितों की लड़ाईलड़ती हुई चली आ रही है। यदि प्रदेश में समाज वादी पार्टी की सरकार बनती है तो विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी, तथा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का प्रयास भी किया जाए गा। जन-सम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से आगा मी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थनकरने तथा अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को विकास की नई दिशा दे सकती है।इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवंसमर्थक मौजूद रहे। इस सपा के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकरलोगों से जनसम्पर्क किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया,कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तथा स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया।अभियान के अन्त में परशुराम वर्मा ने कहा कि उनका जन-सम्पर्क कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा, और वे विधान सभा क्षेत्र उतरौला के प्रत्येक गांव तक पहुंच कर जनता की आवाज सुनने तथा समाज वादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने