🌿 सावन महोत्सव एवं सास-बहू मिलन सप्ताह का भव्य समापन 🌿


  सरस्वती  बालिका  विद्या  मंदिर  वरिष्ठ  माध्यमिक  विद्यालय  , जानकीपुरम में सावन महोत्सव एवं सास-बहू मिलन सप्ताह   का  समापन बड़े  हर्षोल्लास, उमंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निधि द्विवेदी जी ( क्षेत्रीय  बालिका  शिक्षा  संयोजिका) श्री  अजय  यादव  जी  ( महामंत्री  जनविकास महासभा  ) , सप्तशक्ति की अध्यक्ष श्रीमती अंजू बाजपेई जी एवं  मातृ भारती  के  पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।




समापन समारोह में विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। 




 अभिभावकों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में सावन की संस्कृति, पारिवारिक सौहार्द एवं भारतीय परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।



कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सास-बहू के मधुर संबंधों, आपसी प्रेम, सहयोग एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया।


कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्राओं एवं विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं।


🌸 सावन महोत्सव ने विद्यालय में उत्साह, संस्कार, संस्कृति और पारिवारिक प्रेम का सुंदर संदेश दिया। 🌸


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने