सप्त शक्ति भारती का गठन, महिला शक्ति एवं संगठनात्मक सहभागिता को मिलेगी नई दिशा
लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जानकीपुरम में सप्त शक्ति भारती का गठन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निधि द्विवेदी जी उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सप्त शक्ति भारती के गठन के अंतर्गत विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्षा श्रीमती अंजू वाजपेयी, उपाध्यक्षा श्रीमती शीनू बंसल, प्रबन्धिका श्रीमती सीमा झा, सह-प्रबन्धिका श्रीमती निशा मिश्रा झा, मंत्री श्रीमती शुभ्रा पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या तिवारी तथा सचिव श्रीमती सांत्वना शुक्ला को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती निधि द्विवेदी जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी ने संगठन की भूमिका और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सप्त शक्ति भारती का गठन महिला शक्ति, संगठनात्मक क्षमता, संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का समापन संगठन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और समाज एवं विद्यालय के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।
सप्त शक्ति भारती — संगठन, संस्कार और सेवा का संकल्प।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know