लक्ष्मण टीला में बिठूर के गंगाजल से होगा जलाभिषेक

पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद संगठन जलाभिषेक के लिये अडिग

लखनऊ। लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के आखिरी सोमवार 24 अगस्त को बिठूर के गंगाजल से अभिषेक किया जायेगा। पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद जलाभिषेक के लिये अडिग अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आज बिठूर पहंुचकर वहां से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिये आज देर शाम राजधानी लौट आये। पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यकर्ता लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक के लिये अडिग है और इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा है कि सरकार की रोक लगने के बाद भले संगठन ने सांकेतिक जलाभिषेक कार्यक्रम के लिये कार्यकर्ताओं को संगठन के मुख्यालय एकत्र होने के लिये कहा गया है, लेकिन संगठन के कई प्रमुख नेताओं के लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक करने के उबाल को रोक पाना मुश्किल है, क्योंकि यह उनकी धार्मिक आस्था का सवाल है। उल्लेखनीय है कि इस माह के प्रारम्भ में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक की घोषणा की थी, और जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर के साथ चल रही है और उसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी एवं उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, प्रवक्ता बाबा महादेव, प्रकाश श्रीवास्तव, अनीता तिवारी सहित कई प्रमुख लोग बिठूर पहंुचकर वहां से गंगाजल लेकर देर शाम वापस लखनऊ पहंुचे है। संगठन मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति कहा गया है कि संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता 24 अगस्त की सुबह 11 बजे संगठन मुख्यालय पहंुचकर एकत्र होंगे जहां से लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना होंगे। बिठूर से गंगाजल लेकर लखनऊ पहंुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण जी की नगरी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूर्ववर्ती सरकारों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मिटाने का कार्य करती रही है और यही नहीं बल्कि तत्कालीन अखिलेश सरकार ने विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को तो पूरी तरह से मिटाने का कार्य किया था, लेकिन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा लक्ष्मण टीला पर लगे मुस्लिम आक्रांताओं की निशानियों को हटाकर वहां लक्ष्मण टीला और वहां स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-पाठ के लिये अन्तिम समय तक संघर्ष करती रहेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने