श्री कृष्णा बलराम शोभायात्रा को लेकर पन्ना मे यादव समाज के विशेष बैठक दरशु यादव के मकान में संपन्न
श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 4 सितंबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली
पन्ना। आगामी 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को यादव महासभा की एक विशेष पहली बैठक दरशु यादव के मकान में पावर हाउस चौराहा पन्ना दूसरी बैठक जिला युवा अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में उनके निवास, जगत चौकी पर आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं महिला सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इसे सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक के दौरान सुरक्षा, स्वागत, मार्ग व्यवस्था, झांकियों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी लिए गए।
बैठक में यादव महासभा के जिला अध्यक्ष की सहमति से 4 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे भव्य बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। यह रैली श्री जुगल किशोर मंदिर से प्रारंभ होकर पंचम सिंह चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, कोतवाली चौराहा, डायमंड चौराहा मोहन निवास पावर हाउस चौराहा, गांधी चौक होते हुए पुनः श्री जुगल किशोर मंदिर में संपन्न होगी।
वहीं, 5 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय श्रीकृष्ण-बलराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील बृजमोहन सिंह यादव ने जिलेवासियों से की। उन्होंने कहा कि सभी समाजजन एवं श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आज की बैठक की अध्यक्षता राम प्रसाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रामेश्वर यादव मोहना सरपंच बैठक उपस्थिती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव जी यादव महासभा के जिला अध्यक्ष नत्थू यादव सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव दशरथ पहलवान बाबूलाल यादव विद्युत पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पन्ना अरविंद सिंह यादव लक्ष्मी यादव महेंद्र सिंह विद्यार्थी रामकृष्ण यादव शिक्षक चंद्रदेव यादव संदीप यादव अजय यादव एसपी ऑफिस राजेंद्र यादव विमल यादव पटवारी सत्यम यादव मुराज गणेश यादव सरपंच हिनौता नारायण यादव प्रधान यादव मुन्ना यादव डिप्टी वीरेंद्र यादव पत्रकार छोटू यादव बृजेंद्र यादव नीरज यादव राम लखन यादव शिक्षक किरतपुर राम प्रकाश यादव शिक्षक अमरी यादव समाज के गणमन नागरिक उपस्थित हुए

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know