उतरौला बलरामपुर- रक्षा बंधन के पहले से राखी की दूकानों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी बिक्री देखी जा रही है। आम तरह की राखियों के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाली चांदी, रत्न या बेश कीमती लकड़ियों से निर्मित राखियों की की जमकर खरीद की जा रही है। एक प्रसि द्ध ज्वैलरी शाप के संचालक ने बताया कि अकेले गुरुवार को दोपहर तक ही चांदी के बासठ रक्षा बंधन बिक चुके थे। चांदी के रक्षा बंधन की कीमत साढ़े चार सौ से साढ़े चार हजार रुपये तक है। नगर के लगभग सभी ज्वैलरी की दुकानों पर चांदी के रक्षा बंधन की बिक्री देखी गई। एक अनुमान के मुताबिक गुरुवार शाम तकचांदी के रक्षा बंधन की बिक्री दस लाख तक पार कर सकती है। वहीं पर बहनों को उप हार स्वरूप भाइयों के द्वारा दिए जाने वाले सोने-चांदी के आभूष णों की बिक्री भी जोर दार रही। मिठाइयों की दुकानों पर चावल से बनी मिठाई अनरसे के साथ मावा मिश्रित मिठाइयां, कलाकंद, मोहन भोग,मिल्क पुडिंग,छेना, रस मलाई, काजू कतली, दूध वाली बर्फी की भी खूब बिक्री रही।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know