हिंदी संवाद न्यूज महोबा
ब्यूरो चीफ
नीरज कुशवाहा
मो - 9755846289
इन्द्र कुमार कुशवाहा को इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड से लखनऊ में सम्मानित किया गया l
लखनऊ में इंपैक्ट इंडिया समिट 2026 द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 अगस्त 2026 को उद्यान भवन में आयोजित एनजीओ सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ.राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के (डायरेक्टर इन्द्र कुमार) को इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसमें एक 100 एनजीओ,स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया l
शिक्षा,सेवा,स्वास्थ,पर्यावरण अन्य सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले,एनजीओ,स्वयंसेवी संस्थाओं को इंपैक्ट इंडिया समिट 2026 द्वारा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया
🏆 *गौरव का ऐतिहासिक क्षण अंबेडकर पाठशाला चरखारी को मिला राष्ट्रीय सम्मान और गूंजा शिक्षा सेवा का संकल्प* 🏆
लखनऊ की पावन धरती पर आयोजित Impact India Summit2026 – द्वारा आयोजित एनजीओ सम्मान समारोह में अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के लिए राष्ट्रीय मंच पर एक बेहद गौरवपूर्ण और यादगार अवसर मिला पाठशाला परिवार को गौरव की अनुभूति हुई l यह सम्मान केवल एक संस्था का सम्मान नहीं, बल्कि उन गरीब बच्चों की आशा और सक्रिय सदस्यों की मेहनत,सेवा,सहयोग और समर्पण का सम्मान है, जिन्होंने अंबेडकर पाठशाला के उद्देश्य को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया है। यह उपलब्धि पाठशाला परिवार के लिए गर्व का विषय है कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों को राजधानी लखनऊ में एक नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ l
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य सदैव शिक्षा,सेवा, संस्कार के साथ शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए इस ध्येय के साथ राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के माध्यम से गरीब,असहाय,जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना गरीबों तक अवसर और उम्मीद पहुंचाना रहा है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि ईमानदारी,पूर्णनिष्ठा,के साथ समाज के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मान ही नहीं समाज और राष्ट्र के सच्चे राष्ट्रभक्त है l
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के डायरेक्टर इन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा कोरोनाकाल 15 अगस्त 2020 से गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति निःशुल्क पाठशाला शिक्षा अभियान की शुरुआत की जो निरंतर,शिक्षा,सेवा,समर्पण में,पूर्णनिष्ठा और निस्वार्थभाव,सच्ची सेवा का परिणाम है कि अंबेडकर पाठशाला आज स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राजधानी लखनऊ तक अपनी पहचान बना रही है। वही फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा,एवं आरती रैकवार (कोषाध्यक्ष), श्री महेंद्र रैकवार (सचिव),राहुल यादव,अक्षय कुमार,रवि यादव,आनंद पाल सहित सदस्यों,सम्मानित सहयोगी बंधुओं का कहना है कि यह सम्मान हमारे लिए मंजिल नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी है आने वाले समय में अंबेडकर पाठशाला शिक्षा,सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प है तथा अधिक से अधिक गरीब बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का संकल्प है l
शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know