बलरामपुर- गुरुवार को भगवती आदर्श विद्यालय इण्टर कालेज बलरामपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश व जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनन्द की देखरेख में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जनपदीय कुश्ती का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बिनीता वर्मा द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
इसमें अंडर 14 वालक वर्ग में मॉडर्न इण्टर कालेज के पिंटू यादव ,अंडर 17 बालक 45किलो वर्ग वर्ग में एमएलआरएल आईसी के प्रशांत कुमार , 51किलोभार वर्ग में बीएवी इ का के गगन तिवारी , (60किलोवर्ग)एम वाई उस्मानी इंटर कालेज के हनुमंत लाल का चयन किया गया।
अंडर 19बालक वर्ग (70किलो)में बी ए वी आईसी के उमेश व रंगनाथ , 57 किलोवर्ग में एम पी पी के अरविंद व एम एल आर एल के कृष्ण कुमार एम पी पी के अमर कुमार विजेता रहे।
92 किलो वर्ग में मॉडर्न इण्टर कालेज के श्वेताक्ष तिवारी, 61केजी वर्ग में' रुपांशु पाण्डेय विजेता रहे।
वालिका अंडर17 वर्ग में बी ए वी आईसी की खुशीशुक्ला (57किलोवर्ग ) प्रथम, मोहिनी द्वितीय स्थान पर रही।
19 वर्षीय वालिका में इसी स्कूल की सुनैना मौर्या (62केजी)
अन्नू (55 किलोवर्ग) ,नन्दमी (57 किलोवर्ग), सोनी मौर्य (50केजी) प्रयम व इसी कैटेगरी में मीनाक्षी द्वितीय स्थान पर रही।
विजेताओं के प्रधानाचार्या विनीता वर्मा, भगवती शुक्ला अध्यक्ष मा ०शि० संघ ने मेंडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान अभय शंकर , मदन लाल, रश्मि सिंह, सईद अहमद, राजेश श्री०, अर्पण पाण्डेय,पंकज पांडे,उमेश कुमार, नवीन पाल, उमेश तिवारी, सन्तोष वर्मा, संवेश श्रीवालव देवेन्द्रनाथ शुक्ला, अजय विहारी, उस्मान गनी, चक्रधर शुक्ला, रत्नेश सिंह, हिमायतुल्ला संजय शुक्ला, विजय मौर्या सहित दर्जनो शिक्षक उपस्थित रहे। जिला क्रीड़ा सचिव मो ० सुहेल ने बताया कि जनपद में चयनित बच्चे आगामी 24 अगस्त से गोंडा में आयोजित भण्डलीय खेल में प्रतिभाग करेंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी.संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know