बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंडित ललित शर्मा ने सांसद पप्पू यादव एवं अन्य नेताओं के विरुद्ध लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत पत्र देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में कहा गया है कि लोकसभा परिसर में साधु-संतों के वेश में किए गए प्रदर्शन तथा सनातन धर्म के प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग से करोड़ों हिंदुओं, साधु-संतों और अखाड़ों की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही आरोप लगाया गया कि भगवान श्रीराम की तस्वीर का भी अपमान किया गया, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
पंडित ललित शर्मा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know