जनपद बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय पहल करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस कार्यालय में अपनी शिकायतें / समस्याएं लेकर आने वाले दिव्यांगजनों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों की सुविधा हेतु पुलिस कार्यालय में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अवगत कराया कि प्रायः देखा जाता है कि दिव्यांगजन एवं वृद्धजन अपनी शिकायतें लेकर पुलिस कार्यालय आते हैं, जिन्हें चलने-फिरने एवं कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तक जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के द्वार पर ही व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई है।
*व्हील चेयर व्यवस्था के मुख्य बिंदु:-*
 1. कार्यालय के मुख्य गेट पर उपलब्धता:* पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर व्हील चेयर उपलब्ध रहेगी, ताकि दिव्यांगजन के आते ही उन्हें कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष एवं संबंधित शाखा तक पहुंचने में सहायता मिल सके।
2. मानवीय एवं संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल:* पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आमजन, विशेषकर दिव्यांग, बुजुर्ग एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर उनकी सहायता करना भी है।
किसी भी दिव्यांग निशक्त शिकायतकर्ता को कार्यालय में आने पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मी को व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी.संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने