उतरौला बलरामपुर - शनिवार को डुमरियागंज मार्ग पर लगभग सुबह 09 बजे दो बाइक आमने- सामने भीड़ जाने से दो बाइक सवार लोगों की हुई मौत, मौत की खबर सुनते ही गांव में मचा कोहराम। थाना गैंडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम नगवा के निवासी रौनक पुत्र मंगरे लाल आयु लगभग 16 वर्ष व ग्राम तैय्यबपुर परसौना के निवासी हाजी जाबिर अली पुत्र तूआले आयु लग भग 65 वर्ष कीघटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित पुत्र प्रवीण कुमार आयु लगभग 16 वर्ष को मामूली चोट आई है। यह घटना डुमरिया गंज मार्ग पर स्थित चिरकुटिया पेट्रोल पम्प के निकट बताई जाती है पुलिस को सूचना मिलते ही दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधि क कार्यवाही करने में जुट गई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know