बलरामपुर- नवागत अपर जिला अधिकारी महोदय वित्त एवं राजस्व श्री संदीप जी को समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती ने फुलवरिया बाई पास चौराहे पर मूर्ति बदलवाने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि बलरामपुर नगर के फुलवरिया बाई पास चौराहे पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित मूर्ति लगाई गई जिसमें एक लड़की किताब पर बैठी हुई और दूसरी लड़की किताब पर खड़ी होकर हवा में लहराती हुई बनी है दोनों ही निन्दनीय है क्योंकि किताब को हिन्दू छात्र विद्या माता यानि श्री सरस्वती माता जी का स्वरूप मानते, किताब के रूप सभी धार्मिक ग्रन्थ हैं जिनकी हम सब पूजा अर्चना करते हैं चाहे श्री रामचरितमानस हो या श्रीमद्भागवत गीता हो या रामायण हो या महाभारत हो या वेद पुराण हो सभी पुस्तक के रूप में हिन्दू ग्रन्थ हैं चाहे इस्लाम में कुरान हो, या सिक्ख का गुरु ग्रन्थ साहिब हो या ईसाई धर्म का बाइबिल हो सभी धार्मिक ग्रन्थ पुस्तक के रूप में हैं किस पुस्तक या किस ग्रन्थ पर एक लड़की खड़ी है और दूसरी लड़की बैठी है कोई पता नहीं है इसलिए किताबों पर बैठने और किताबों पर खड़ी होने वाली लड़की की मूर्ति का घोर विरोध करते हैं इसे हटाकर किताब हाथ में लिए हुई लड़की या महाराज स्वर्गीय श्री पाटेश्वरी प्रसाद जी की मूर्ति जिनका बलरामपुर जिले में बहुत ही बड़ा योगदान है शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय, कई इंटरकालेज, चिकित्सा के क्षेत्र में कई अस्पताल, सैकड़ों मन्दिर महाराजा बलरामपुर के परिवार ने जनहित में दान दिया है इसीलिए मूर्ति लगाई जाए जो सबकी मनसा है या वीरांगना लक्ष्मी बाई या कोई भी महापुरुष, शहीद, जननायक आदि की मूर्ति लगाई जाए जो मर्यादित मूर्ति हो जनभावना को आहत न करें। वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान ने कहा कि भगवती गंज नगर की स्थापना महराजा भगवती प्रसाद सिंह के नाम पर किया गया था इसलिए महराजा भगवती प्रसाद सिंह जी की मूर्ति फुलवरिया बाई पास चौराहे पर बदलकर लगाई जाए, इस अवसर पर गयाश अहमद खान, रूपेश मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, राहुल देव त्रिपाठी, आशीष शुक्ल, देवेंद्र पाण्डेय, दिलीप वर्मा, बृजेश कुमार मिश्रा, राजेश वर्मा, अंकुर पाण्डेय, विनोद कुमार यादव, जियाउर रहमान अर्शी, सुधांशु आचार्य, सारिख़ खान, नृपेन्द्र उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, सहदेव वर्मा, सोनू पंडित समेत तमाम लोग मौजूद रहे सभी ने मूर्ति बदलवाने की मांग जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर से किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know