निर्माता जयंत श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म "प्रतिशोध" का ट्रेलर हुआ रिलीज ।


मुंबई 12 अगस्त2026। भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से Jayant Films & Entertainment के बैनर तले बन रही फिल्म "प्रतिशोध" का आधिकारिक ट्रेलर आज Rudra Movies Official यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।


फिल्म के निर्माता जयंत श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा,"प्रतिशोध सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारे समाज की सच्चाई, रिश्तों की पीड़ा और अन्याय के खिलाफ आवाज है। आज के दौर में भोजपुरी दर्शक अच्छी कहानी, साफ सुथरा मनोरंजन और दमदार अभिनय चाहते हैं। इसी सोच के साथ हमने प्रतिशोध को बनाया है। मेरा सपना है कि भोजपुरी फिल्में पूरे देश और विदेशों में भी सराही जाएं।"


फिल्म में मुख्य भूमिका में गौरव झा और ऋतु सिंह नजर आएंगे। उनके साथ संजय पांडेय, अमित शुक्ला, देव सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अनु पांडेय, प्रदीप विजय, काजोल श्री , राहुल श्रीवास्तव, जयंत श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, गुड्डन शिवरानी, रामजी श्रीवास्तव* जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। बाल कलाकार मास्टर सिद्धार्थ और मास्टर शिवांश ने भी फिल्म में जान डाल दी है।


फिल्म का निर्देशन सत्यार्थ सिन्हा और  एसोसिएट डायरेक्टर एम सत्य दुबे है । कहानी विद्या शुक्ला की है। संगीत अमन श्लोक का है, जबकि गीत राजेश मिश्रा, अरविंद तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, शेखर मधु, प्रदीप दुबे, दीपिका झा ने लिखे हैं। गानों को इंदु सोनाली, विजय चौहान, सोमी शैलेश, खुशबू जैन, मो. मुश्ताक, ममता रावत, कन्हैया सिंह ने आवाज दी है। फिल्म की कोरियोग्राफी शिवार्थ श्रीवास्तव, एक्शन प्रदीप खड़का, डीओपी ओम मिश्रा और कॉस्ट्यूम डिजाइन अंजलि श्रीवास्तव ने संभाला है।

https://youtu.be/6ToLxTrWxrc?si=zjUbJvkjTOl_ILS7


निर्माता जयंत श्रीवास्तव ने आगे कहा, "हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक 'प्रतिशोध' को दिल से अपनाएंगे और इसे सुपरहिट बनाएंगे।" 


फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने