साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दा हुआ फाश---
रिपोर्ट -- सैय्यद जावेद अखतर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में साईबर ठगों को फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह के फरार चल रहे 22 साल के शातिर मास्टर माईन्ड मुल्जिम संजय साहू को सुमेरपुर पुलिस ने आठ फर्जी सिमकार्ड जबकि एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में बडी कामयाबी हासिल की। सुमेरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि सुमेरपुर में दर्ज
मुकदमा अपराध संख्या - 258/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएन एस सहित 66C/66D IT एक्ट में फरार चल रहे मौदहा के खण्डेह निवासी 22 साल के मुल्जिम संजय साहू पुत्र हरिकिशन साहू को लक्ष्मीबाई तिराहा सुलभ शौचालय के पास से आठ अदद एक्टिवेटेड VI (वोडाफोन/आईडिया) कंपनी के सिम कार्ड, जबकि 1 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन मोटोरोला के साथ ही 250 रूपये की नगदी से साथ गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।
मुल्जिम सिम कार्ड कम्पनी के एजेंट के तौर पर गांव- गांव घूमकर लोगों के सिमकार्ड एक्टिव और पोर्ट करता था। मुल्जिम प्रोसेस के दौरान
टैक्निकल खराबी या सर्वर फेलियर का झांसा देकर कस्टमर का बायोमेट्रिक सहित ई-केवाईसी दोबारा करा लेता था,इसके बाद मुल्जिम धोखा देकर निकाले गये एक्सट्रा सिमकार्ड को अपने साथी निजामुद्दीन सहित मौदहा स्थित छोटू मोबाइल सेंटर के सोनू के जरिये से साइबर ठगों को मंहगे दामों पर बेच देता था । एनसीआरपी पोर्टल की जांच में साबित हुआ है कि मुल्जिम की पौस आईडी से जारी पूर्व सिम कार्डों में सात सिमकार्ड का साईबर ठगों ने इस्तेमाल कर असम, गुजरात, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश राज्य में साइबर ठगी की 12 वारदातों को अंजाम देकर अब तक लाखों की साइबर ठगी की है। मुल्जिम को गिरफ्तार करने वाली टीम में खासतौर से प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल, एस एस आई दुर्गेश कुमार राय सहित कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know