उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुवा धनी के निवासी अनिल कुमार गुप्ता का ग्राम पंचायत अधिकारी यानी ग्राम पंचायत सचिव के पद पर चयनित होने से ग्राम वासियों खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अनिल कुमार गुप्ता
ने सीमित संसाधनों के बावजूद वह अपनी पढ़ाई जारी रखी,और सरकारी सेवा में जाने का सपना भी देखा। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर इस सपने को साकार किया।जैसे ही उनके चयन की खबर गांव में पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया। विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवा नन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, रोहित राज गुप्ता, प्रहलाद सोनी, ध्रुव कुमार गुप्ता, अमर दीप कुमार, आलोक कुमार गुप्ता और विशाल गुप्ता के अलावा तमाम ग्रामीणों ने अनिल कुमार गुप्ता को शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी सफलता से पूरे गांव के युवाओं के सामने मेहनत और लगन की मिसाल पेश की है।
अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,परि वार के सदस्यों, गुरुज नों और शुभ चिन्तकों को दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत के बिना यह मुकाम हासिल करना सम्भव नहीं था।अनिल कुमार गुप्ता की यहसफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है, जो ग्रामीण परिवेश से निकलकर सरकारी सेवा में अपनाभविष्य बनाना चाहते हैं। उन की उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वलभविष्य की कामना की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know