"उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया 'अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक परियोजना' का शुभारंभ"

"'हर घर लखपति योजना' का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मुख्यातिथि"

लखनऊ, 18 अगस्त। विकास एवं कल्याण के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही "अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक परियोजना" का होटल ताज में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे। इस महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना को "बिना कुछ भी जमा किए हर घर लखपति योजना" के नाम से भी जाना जाता है।

समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य शालिनी सिंह तथा अधिवक्ता विकास सिंह का कार्यक्रम के आयोजन में उल्लेखनीय योगदान रहा।

परियोजना के निदेशक आर.के. निगम ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया भर के वे सभी जरूरतमंद लोग, जिनकी समस्त आय दैनिक व मूलभूत आवश्यकताओं में ही खर्च हो जाती है, भविष्य के बड़े खर्चों, जैसे बच्चों के रोजगार, विवाह या बीमारी के इलाज के लिए कोई बचत राशि नहीं जोड़ पाते। उन्होंने दावा किया कि "हर घर लखपति योजना" ऐसे ही जरूरतमंद लोगों का सहारा बनेगी और इसके तहत लाभार्थियों को बिना ब्याज छोटे ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं परियोजना निदेशक आर.के. निगम को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने जरूरतमंदों के हित में प्रारंभ की गई इस योजना में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने