उतरौला बलरामपुर - तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत कपौवाशेरपुर में थाना श्रीदत्तगंज में शिव मन्दिर के बगल बिना लाइसेंस के चल रहे मुर्गी काटने का धंधा, वहां पर मौजूद दुकान को लेकर ग्रामी णों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी उतरौला को एक प्रार्थना पत्र देकर अवैध दुकान को बन्द कराने और दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। ग्रामीणों के द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गांव के शिव मन्दिर के ठीक पास मेराज अहमद पुत्र सलीम उल्ला निवासी ग्राम कपौवा शेरपुर,माडर्न थाना श्रीदत्तगंज में स्थित बिना लाइसेंस के मुर्गी काटने की दुकान संचालित होने के कारण गन्दगी भ्रमाण होने से ग्राम वासी व वहां के दुकान दारो ने आरोप लगाया है कि दुकान से निकलने वाले खून, पंख और कचरे से पूरे क्षेत्र में बदबू और गन्दगी फैली हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मन्दिर में आने- जाने वाले श्रद्धालुओं और पूजा-पाठ करने वाले लोगों कीधार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। दिन भर दुकान पर मुर्गी काटने से मन्दिर परिसर में पूजा करना मुश्किल हो गया है।इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र को थाना श्रीदत्तगंज के प्रभारी को जांच कर कार्यवाही हेतु निर्दे शित किया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जन भावनाओं और स्वच्छ ता को देखते हुए उक्त अवैध मुर्गी की दुकान को तत्काल बन्द करा कर सीज किया जाए।इस मौके पर लवकुश जायसवाल,नन्द किशोर, बब्लू सोनी, विश्व नाथ,सूरज जाय सवाल,अनिल कुमार मोदनवाल के अलावा दर्जनों ग्रामीण व दुकान मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अब देखना है कि प्रशासन उक्त दुकान को बन्द करा पाएगी, या फिर ऐसे हीधड़ल्ले से संचालित होता रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know