बलरामपुर-आज स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ डीएम बलरामपुर ने किया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से खेल का श्री गणेश किया गया। इस अवसर पर डीएम महोदय ने हाकी खेल कर खिलाडियों को खेल के प्रति समर्पण का एहसास दिलाया। आज हाकी प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपना जौहर दिखाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बलीबॉल खिलाड़ी श्रीमती शिवा चौधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अनुपमा, जिला हाकी सचिव रश्मि सिंह, हाकी कोच फारूक अल्वी, खेलो इंडिया से अभय सिंह, विजय शंकर पांडेय जूडो खिलाड़ी, हैंड बाल खिलाड़ी हिना, अमन, नागेंद्र गिरी ताईकाँडो, तौहीद अजदि हाकी। महेंद्र विक्रम अकेला,, जाकिर अली, सराफत, आरिफ मिर्जा, राजू मेकरानी, आबिद अली, एम पी तिवारी पायनियर पब्लिक स्कूल बलरामपुर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डीएम महोदय खेल जगत से जुडे कई खिलाडियों को सम्मानित भी किया।
डीएम ने युवाओं में खेल की भावना जागृत करने के लिए अधिक से प्रचार प्रसार करने पर विशेष जोर दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know