जलालपुर, अंबेडकर नगर। सावन के पावन अवसर पर सोमवार को शिवाला मंदिर पक्का घाट से महादेव सेना के नेतृत्व में एक विशाल काँवर यात्रा को रवाना किया गया। भक्ति, आस्था और उल्लास के इस आयोजन में हजारों काँवरियों ने 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ अयोध्या की ओर कदम बढ़ाए।
यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री किरन पांडे ने शिव मंदिर पहुँचकर विधिवत जलाभिषेक और शिव जी की आरती किया।नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विकाश निषाद,मानिक चंद सोनी ,बेचन पांडे ने उत्साहवर्धन किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवालय से निकली इस टोली ने अपने उद्घोषों से समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। यह दृश्य सचमुच अलौकिक एवं मनोरम था।
अपने गंतव्य अयोध्या पहुँचने पर काँवरिया पवित्र सरयू से जल भरेंगे और वापस लौटकर अपने-अपने क्षेत्रों के निकटस्थ शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इसी के साथ उनकी यह आस्था यात्रा संपूर्ण होगी।
मार्ग भर भक्ति रस का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। डीजे पर बजते भक्ति संगीत की मधुर धुनों ने उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, रास्ते में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करके काँवरियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया, जिससे यह आयोजन और भी गरिमामय हो उठा।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान यादव चौराहे पर स्थानीय व्यापारी दुर्गेश अग्रहरि ने काँवरियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। भाजपा नेत्री किरन पांडे एवं विकास निषाद ने संयुक्त रूप से प्रसाद वितरण करके श्रद्धालुओं का आतिथ्य साधा।
इस प्रकार के सामूहिक आयोजनों से न केवल श्रद्धा का संचार होता है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। काँवर यात्रा सकुशल संपन्न हो, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई थीं।
समग्र रूप से यह यात्रा आस्था, सेवा और सांस्कृतिक एकता का एक सजीव उदाहरण बनकर उभरी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know