उतरौला बलरामपुर- दुःख हरण नाथ मन्दिर के अन्दर माँ बाला सुन्दरी महारानी मन्दिर परिसर में एक धार्मिक एवं विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए शनिवार को मन्दिर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास तथा बाबा नीम करौ ली जी महाराज के मन्दिर निर्माण केलिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नेसहभा गिता की। माँ बाला सुन्दरी महारानीमन्दिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास एवं बाबा नीम करौली जी महा राज के मन्दिर का भूमि पूजन विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधिअनूप चन्द गुप्ता  293 विधान सभा उतरौला के भावी प्रत्याशी राधेश्याम वर्मा एवं जिलाअध्यक्ष नेशनल मेडिकोसऑर्ग नाइजेशन एनएमओ  बलरामपुर तथा भाज पा जिला उपाध्यक्ष देवा नन्द गुप्ता ने संयुक्त रूप भूमि पूजन किया। भूमि पूजन एवं शिलान्यास का धार्मिक अनुष्ठान पंडित बृजलाल महा राज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मन्दिर के महन्त मयंक गिरी महाराज,उत्तराधिकारी त्रिपुरारी गिरी तथा मन्दिर के मुख्यपुजारी पिंटू गिरी के अलावा तमाम सन्त - महन्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का एक महत्वपूर्ण केन्द्र हैं। माँ बाला सुन्दरी महारानी मन्दिर के जीर्णोद्धार से मन्दिर परिसर को नया स्वरूप मिलेगा, और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी बाबा नीम करौली जी महाराज के मन्दिर का निर्माण भी क्षेत्र की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि माँ बाला सुन्दरी महारानी मन्दिर के प्रांगण का लोगों की गहरीआस्था का केन्द्र है। मन्दिर के जीर्णोद्धार और बाबा नीम करौली जी महा राज के मन्दिर निर्माण से क्षेत्र के धार्मिक वातावरण को और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र में धार्मि क स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सहयोग निरन्तर किया जाएगा
राधेश्याम वर्मा ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल समाज को संस्कार, सेवा और एकता का सन्देश देता हैं। माँ बाला सुन्दरी महारानी मन्दिर के जीर्णोद्धार एवं बाबा नीम करौली जी महाराज के मन्दिर निर्माण का यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आस्था और संस्कृति की धरोहर बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में सहभागिता करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और मन्दिर केविकास के लिए हर सम्भव सहयोग जारी रहेगा।
मन्दिर के महन्त मयंक गिरी महाराज ने कहा कि माँ बाला सुन्दरी महारानी मन्दिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। मन्दिर के जीर्णोद्धार और बाबा नीम करौली जी महा राज के मन्दिर निर्माण की शुरुआत से श्रद्धा लुओं में उत्साह है। उन्होंने सभी सहयो गियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि हमारी सनातन परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य है। भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गयाश्रद्धालुओं ने मन्दिर में पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस कार्य क्रम में ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, राजेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अमर चन्द गुप्ता, रुपेश कुमार गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, राहुल राज गुप्ता, सुरेश कुमार यादव, मोनू गुप्ता,अर्पित गुप्ता, श्रवण कुमार सोनी, अमित कुमार कौशल, संदीप कुमार गुप्ता, दीपक चौधरी, सोनू चौरसिया, अभि षेक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, शिवम कौशल, अरविन्द यादव,अरुण कुमार साहू, आयुष कुमार गुप्ता, सर्वेश यादव, सुमित कुमार गुप्ता के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अन्त में मन्दिर प्रबन्धन एवं आयोज कों ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। मन्दिर के प्रांगण मेंहुए इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने मन्दिर के जीर्णोद्धार एवं नए मन्दिरनिर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने