उतरौला बलरामपुर - थाना गैण्डास बुजुर्ग की पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित की ठगी गई रकम वापस कराई हैपुलिस की त्वरित और तकनी की कार्यवाही से 3988 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित के भाई ने थाना की पुलिस ने सराहना कार्य करते हुए आभार व्यक्त किया।पीड़ित के द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106260151703 दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार 29 जून 2026 को बिना जानकारी के उसके खाते में से 9965 रुपए कट गए थे। शिकायत मिलते ही थाना गैण्डास बुजु र्ग की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की, और सम्बन्धित बैंक के नोडल अधि कारी से समन्वय स्थापित किया।एस ओ पी के तहत पूरी विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 3988 रुपए की धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में सफलता पूर्वक वापस करा दिया।इस सफलता में थानाध्यक्ष हरीश सिंह साइबर प्रभारी उप निरीक्षकशुभम कुमार यादव का. शैलजा सिंह और कांस्टेबल विशाल तिवारी की मुख्य भूमिका रही।
थाना परिसर में पीड़ि त पक्ष को रिफंड का प्रमाण पत्र सौंपा गया इस दौरान साइबर सेल के पीछे लगे जागरूकता बोर्ड पर "अपना पिन, पासवर्ड ओटीपी किसी सेशेयर न करें" का सन्देश भी दिया गया। गैंडास बुजुर्ग की पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या *www.cybercrime.gov,in पर शिका यत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई, रकम वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know