जलालपुर, अम्बेडकर नगर। आगामी काँवर यात्रा-2026 को लेकर श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। थाना दिवस में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के लिए समिति अध्यक्ष सोनू गौड और विकाश निषाद ने उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आठ प्रमुख माँगें रखी गई हैं। विदित हो कि 11 अगस्त 2026, शाम 6:00 बजे — श्री शीतला मठिया मंदिर, जलालपुर से जल भरने के साथ नगर भ्रमण प्रारम्भ कर तत्पश्चात विश्राम श्री दुर्गा मंदिर, यादव चौराहा परिसर, जलालपुर में होगा। 12 अगस्त 2026, सुबह 10:00 बजे काँवर यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी।साफ-सफाई और पानी की उचित व्यवस्था कराना, विश्राम स्थल पर शिविर निर्माण, साफ-सफाई व जलापूर्ति सुनिश्चित करना, पुलिस बल की तैनाती और मेडिकल कैंप की व्यवस्था करना, यादव चौराहे से राम जानकी मंदिर तक जल का छिड़काव ,यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने, मार्ग पर स्वागत बोर्ड समेत विभिन्न मांग की गई. समिति ने विश्वास जताया है कि प्रशासन की सक्रिय भूमिका से इस पावन यात्रा को सफल एवं भव्य बनाया जा सकेगा।
श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति ने काँवर यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know