बलरामपुर - प्रतियोगिता में बलरामपुर ताइक्वांडो अकैडमी, बलरामपुर स्टेडियम तथा बहराइच स्टेडियम के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग तथा भार वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए पदक अर्जित किया।
इस प्रतियोगिता में 80 अंकों के साथ बहराइच स्टेडियम की टीम तीसरे स्थान पर रही।
109 अंकों के साथ बलरामपुर स्टेडियम दूसरे स्थान पर तथा 155 अंकों के साथ बलरामपुर ताइक्वांडो अकादमी की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा करते हुए ओवरऑल चैंपियन रही।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अभिभावक का अवार्ड सुनील प्रताप पाल को दिया गया।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रेफरी संदीपिका रावत,प्राची शुक्ला तथा बहराइच के जय जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव तथा डॉक्टर अब्दुल कयूम ईएनटी सर्जन उपस्थित रहे जिन्होंने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
सहायक कोच बलरामपुर कृष्ण कुमार पाल ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट की।
इस अवसर पर भारी संख्या में खिलाड़ी तथा अभिभावक गढ़ उपस्थित रहे इसके साथ अभिभावक गण का योगदान सराहनीय राज्य जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए पदक वितरित किया।
इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 11 से 13 सितंबर तक सुल्तानपुर में होने वाले उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know