जनपद बलरामपुर- दिनांक 22.08.2026 को समय करीब 15:14 बजे कॉलर आकाश कुमार गुप्ता, निवासी जीतपुर के पास, सोनपुर चौराहा, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि एक अज्ञात बच्ची उम्र करीब 04 वर्ष मिली है। सूचना प्राप्त होते ही PRV 5035 तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर कॉलर द्वारा बताया गया कि एक गुमशुद बच्ची सोनपुर चौराहा पर रोते हुए मिली है। बच्ची की उम्र काफी कम होने के कारण वह अपने गांव एवं घरवालों का नाम नहीं बता पा रही थी। पुलिस टीम द्वारा बच्ची के परिजनों की जानकारी हेतु उसके फोटो को आसपास के कई गांवों में प्रसारित कराया गया। तत्पश्चात सूचना प्राप्त हुई कि थाना गैंसड़ी क्षेत्र के ग्राम पुराना थाना निवासी जावीर की बच्ची है। पुलिस टीम द्वारा बच्ची के पिता जी को सकुशल सुपुर्द किया गया।
डायल 112 पुलिस टीम की तत्परता एवं सूझबूझ से बच्ची को सकुशल उसके परिजनों तक पहुँचाने की कार्रवाई की गई, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।
डायल 112 आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know