जनपद बलरामपुर-  प्रेम कुमार मिश्रा पुत्र राम जी मिश्रा निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोo नगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि सलमान खान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज अहमद निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर जो कि पूर्व में घर का नौकर था के द्वारा प्रार्थी का एटीएम कार्ड चोरी करके बैंक खाते से करीब 09 लाख रूपये निकालकर खर्च कर डालने के सम्बन्ध में थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0- 194/26 धारा 318(4), 305(ए) बीएनएस बनाम सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 सूर्या प्रकाश शर्मा  को सुपुर्द की गयी थी ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थाना को0 नगर के नेतृत्व में आज दिनांक- 21.08.2026 को थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा  अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरबटोला पश्चिमी थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को सुआवनाला से गेल्हापुर वाले पर मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त सलमान द्वारा पूछताछ में बताया कि, साहब मैने धोखाधड़ी कर एटीएम की पिन जान लिया था जिससे करीब 10 लाख रूपये निकाल लिए हैं निकाले गए 10 लाख रूपये के बारे मे पूछा गया तो बताया कि साहब एक मोटरसाइकिल, एक एसी LG कम्पनी 2.एक टीवी सैमसंग कम्पनी, 3.एक कूलर समरकूल, 4.एक टुल्लू व एक मोबाइल रेडमी इत्यादि सामान खरीदा था और घर भी बनवाया था, शेष बचे हुये रु0 मेरे पास हैं। अभियुक्त सलमान उर्फ मन्ना पुत्र रियाज जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से काले कलर का पिट्ठू बैग बरामद हुआ जिसको खोल कर देखा गया तो उसमें एक अदद एटीएम HDFC BANK का RUPAY कार्ड , 77,500/- रू0 कैश व एक अदद मोबाइल फोन मोटोरोला कम्पनी का बरामद हुआ। 

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने