जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सपा नेता डॉ. अभिषेक सिंह ने नीट परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई देते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "सोनम वांगचुक, हम आपके साथ हैं।" देश के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रही शांतिपूर्ण भूख हड़ताल के समर्थन में डॉ. सिंह ने सरकार से चार प्रमुख माँगें रखीं-
· शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो। · पेपर लीक पर प्रभावशाली कानून बनाया जाए। · सरकार छात्र हितों को सर्वोपरि रखे। · प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पूरी तरह बंद हो। डॉ.अभिषेक सिंह ने कहा कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षाएँ पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से कराई जाएँ। उन्होंने सरकार से कहा- "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, न्याय दो।" उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक ये माँगें पूरी नहीं होतीं, छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा और पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने