जलालपुर, अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को जलालपुर में पदयात्रा निकालकर लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के दिल्ली में चल रहे धरना-प्रदर्शन के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यादव चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही परीक्षा पत्र लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को जनहित से जुड़ा बताते हुए केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने