जलालपुर, अंबेडकरनगर : नवनियुक्त उप जिलाधिकारी मधुमिता सिंह से भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और विकास निषाद ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी को शिव परिवार की प्रतिमा भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।
संदीप अग्रहरि ने उप जिलाधिकारी को क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी,ओमप्रकाश पांडे, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक शिवम आर्या सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वहीं, विकास निषाद ने आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know