जनपद बलरामपुर- श्रावस्ती लोकसभा के बलरामपुर जिले में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा बाजार से कौवापुर रेलवे स्टेशन या देवीपाटन मंदिर जाने के लिए शिवपुरा बाजार से मदरहवा, दरदहवा, रसईपुरवा, करौंदापुरवा, चिरौंजीपुर, अहीरनपुरवा होते हुए खैरहनिया जाने के लिए खरझार नाला पार करना पड़ता है। जिसपर अभी पुल नहीं है खैरहनिया से भुजेहरा, मैनहवा होते हुए सेमरी चौराहा होकर कौवापुर स्टेशन या महमूद नगर होकर देवी पाटन मंदिर जाने का रास्ता है काफी समय से क्षेत्रीय जनता मांग कर रही है सर्वे तो कई बार हुआ लेकिन पुल निर्माण का असर नहीं दिख रहा है आगामी बरसात में क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस समस्या से निजात के लिए मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को दिनांक  2 अगस्त 2026 दिन  रविवार समय करीब डेढ़ बजे भारी संख्या में खैरहनिया नाले पर सौंपा जाएगा एवं पुल निर्माण हेतु विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें आप सब भारी संख्या पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाइए और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तो विधानसभा चुनाव 2027 एवं पंचायत चुनाव में क्षेत्रीय जनता मतदान बहिष्कार करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, अतः क्षेत्रीय लोग विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने का कष्ट करें। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने