उतरौला बलरामपुर -दावत-ए-इस्लामी हिन्द के सामाजिक एवं जनकल्याण प्रकोष्ठ गरीब नवाज रिलीफ फाउन्डेशन जीएनआरएफ के द्वारा उतरौला क्षेत्र के स्कूलों, मदरसों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों के बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है। मौलाना रईस बेग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना और क्षेत्र को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाना है।अभियान के तहत उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार और फल दार पौधे लगाए जाएं गे। इसके साथ ही साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुरक्षा और सिंचाई की भी व्यवस्था कराई गई है, ताकि वे विकसित होकर मजबूत वृक्ष बन सकें।गरीब नवाज रिलीफ फाउन्डेशन जीएन आरएफ के जिम्मे दारों ने कहा कि पेड़- पौधे मानव जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों सेअपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में बढ़- चढ़कर हिस्सा लें,और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर पर्या वरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी को निभाएं,दावत-ए-इस्लामी हिन्द ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाएं,और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान करने की कोशिश करे।मौलाना रईस बेग ने कहा कि पौधे को लगाने से सम्बन्धित हदीस बया न करते हुए बताया कि इस्लाम के अन्तिम पैगम्बर हज़रत मुहम्म द मुस्तफ़ा सल्लाहू अलैहिवसल्लम ने फरमाया है: यदि क़या मत आने वाली हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम उसे लगाने में सक्षम हो, तो उसे अवश्य ही लगा दो।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने