उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिल गई है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए ठगी गई धनराशि में से 27,275 रुपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।पुलिस के अनुसार, ग्राम बिजौरा माफी के निवासी अभिजीत कुमार पुत्ररविन्द्र कुमार ने साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी, कि 21 मई2026 को यूपीआई फ्रॉड के माध्यम से उनके बैंक खाते से 53,798 रुपए की धनराशि धोखा धड़ी कर निकाल ली गई है।
शिकायत मिलते ही थाना कोतवाली उतरौ ला की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू कर दी, और सम्बन्धि त बैंक के नोडल अधि कारी से समन्वय स्थापित करआवश्यक विधिक कार्यवाही की। जांच के दौरान न्यायालय से आवश्य क आदेश प्राप्त किए गए, जिसके अनुपालन में बैंक के सहयोग से 27,275 रुपए की धनराशि सफलता पूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की त्वरित, पारदर्शी और संवेदन शील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम काआभार व्यक्त किया।इस कार्य वाही में शामिल पुलिस टीम में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक हीरालाल कांस्टेबल आशीष सागर, पंकज कुमार यादव तथा अनूप मौर्या भी शामिल रहे।
पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि    यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर तत्काल कॉल करें, या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धन राशि को होल्ड करा कर वापस मिलने की सम्भावना अधिक रहती है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने