उतरौला बलरामपुर - विधान सभा क्षेत्र उतरौला के ग्राम बदलपुर चौखड़िया में फीडर स्थित 33/11 के.वी.विद्युत उपकेन्द्र में 5 एमवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांस फॉर्मर का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस नवीन ट्रांसफॉर्मर के स्थापित होने से बदलपुर में 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े उतरौला ग्रामीण एवं उतरौला नगर फीडर के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को अब अधिक सुचार रुप से गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति अब मिल सकेगी। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या में भीकमी आने की उम्मीद है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास एवं जन सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। 
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरनाथ वर्मा, सभासद प्रतिनिधि  विकास कुमार गुप्ता,  तिलक राम, बाबू श्री गौरांग श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता (जेई) रविंद्र कुमार,  जुगनू, फारूक शाह, लाइनमैन, माँगरे के अलावा विधुत विभाग के अधिकारी व कर्म चारी एवं भारी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने