उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत किठूरा फूलपुर में प्रेम प्रसंग के चलते 24 घंटे के अन्दर एक किशोरी व एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पहली घटना में 16/ 07/2026 दिन गुरु वार की रात्रि लगभग 9 बजे 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। फाईल फोटो
और दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह लगभग सुबह 4 बजे 15 वर्षीय किशोरी ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली दोनों घटनाओं से गांव में मातम सा पसर हुआ है।थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला ने बताया कि 16 जुलाई की रात्रि लगभग नौ बजे ग्राम सभा किठूरा फूलपुर के निवासी उत्तम यादव आयु लगभग (19) वर्ष ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे नीचे उतरवाया। पंचनामा करके शव को पोस्ट मार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया गया। जांच में यह पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। उत्तम के गांव की निवासिनी सुमन चौरसिया आयु लगभग (15) वर्ष दोनों का सम्बन्ध बताया जा रहा है।जब सुमन के घर पुलिस पहुंची तो वह रोरोकर बेहाल थी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी समझाने के बाद उसे शांत कराया लेकिन 17जुलाई की सुबह लगभग चार बजे सुमन ने भी अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एक के बाद एक दो मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत रूप से जांच पड़ताल की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know