उतरौला बलरामपुर -उतरौला विधान सभा की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटना क्रम होने जा रहा है। क्षेत्र के चर्चित युवा नेता हसीब खान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजधानीलखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जा रहे। उनके साथ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से भारी संख्या में उनके समर्थक भी लखनऊ पहुंच गए हैं। इस घटना क्रम ने क्षेत्र की राजनीति में नई हल चल पैदा कर दी है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में हसीब खान औपचारिक रूप से पार्टी का दामन थामेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही समर्थकों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना होता रहा, जबकि कई कार्यकर्ता पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वर्ष 20 27 के विधान सभा चुनाव से पहले हसीब खान का कांग्रेस में शामिल होना,और उतरौला विधान सभा के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकता है। उनके इस फैसले को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हसीब खान के समर्थकों का कहना है कि वे क्षेत्र की जनता की आवाज़ को और मजबूती से उठाने तथा विकास शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। हालांकि,सदस्य ता ग्रहण के बाद ही उनकी राजनीतिक रण नीति और आगामी भूमिका स्पष्ट होगी।
उधर हसीब खान के कांग्रेस में शामिल होने की खबर के बाद पूरे उतरौला विधान सभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें लखनऊ में होने वाले सदस्यता ग्रहण समारोह पर ही टिकी हुई हैं, जिसके बाद क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण उभरने की भी संभावना जताई जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know