बलरामपुर- माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश पोर्टल को 27 जुलाई 2026 तक खुला रखा है तथा इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.एससी. कृषि सहित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी SAMARTH प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद "Apply in Program" विकल्प के माध्यम से संबंधित विभाग अथवा संकाय का चयन कर प्रवेश आवेदन पूरा किया जा सकेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बी.ए. एवं बी.एससी. पाठ्यक्रमों में विषय चयन के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन तथा योगिक दर्शन एवं व्यवहार जैसे विषयों को माइनर विषय के रूप में चुनने का अवसर भी मिलेगा।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, तकनीकी सहायता अथवा आवेदन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी कार्यालय समय में 8527344620, 8756386860, 9592930691 एवं 7054873378 पर संपर्क कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है, ताकि अंतिम दिनों में तकनीकी समस्याओं अथवा अत्यधिक भीड़ के कारण किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज एवं विवरण पहले से तैयार रखने की भी अपील की गई है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने