औरैया // तहसील बिधूना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने मूंगफली उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं खेतों में खोदाई के बाद फसल बारिश में भीगने से खराब होने लगी है फसल को बचाने के लिए किसान प्लास्टिक से उसे ढककर सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बारिश के कारण नुकसान बढ़ता जा रहा है कई किसानों का कहना है कि इस वर्ष पहले से ही महंगाई और मौसम की मार ने खेती की लागत बढ़ा दी है गेहूं की फसल से अपेक्षित लाभ न मिलने के कारण किसानों ने मूंगफली की खेती से नुकसान की भरपाई की उम्मीद लगाई थी लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर एक बार फिर से पानी फेर दिया है खेतों में पानी भरने से मूंगफली की फलियां भीग गई हैं जिससे उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खोदाई के बाद मूंगफली का लंबे समय तक गीला रहना गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर डालता है इससे दानों में फफूंदी लगने के साथ साथ रंग खराब होने की संभावना बढ़ जाती है क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से फसल का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने