उतरौला बलरामपुर - कांग्रेस के आह्वान पर आज मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ हजारों छात्रों और कार्यकर्ताओं नेसड़कों पर उतरकर राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उतरौला विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने किया।शिक्षा के मन्दिर पर राजनीति बन्द हो, हसीब खान ने प्रदर्शन को सम्बो धित करते हुए कहा कि जौहर विश्व विद्या लय किसी राजनीति का नहीं है, बल्कि ‘शिक्षा का मन्दिर’ है। वर्ष 2006 में संचालि त इस संस्थान में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के अलावा सभी धर्मों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो आज डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफे सर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं। वर्ष 2012 में इसे पूर्ण विश्वविद्यालय और 2013 में अल्पसंख्य क संस्थान का दर्जा मिला था। आज राज नीतिक द्वेष के चलते इसे ध्वस्त करने का नोटिस देना पूरी तरह अमानवीय है। पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर हसीब खान का तीखा प्रहार करते हुए कहा कि
परीक्षाओं में हो रही धांधली पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में 100 से अधिक पेपर लीक के कारण करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है। पेपर लीक और मानसिक तनाव के कारण 22 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या करने के बाद मचे देश व्यापी बवाल केचलते तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि इस्तीफे के अगले ही दिन भाजपा के मंत्री और सांसद संसद में उनका जोरदारस्वागत ऐसे कर रहे थे, जैसे वे देश के लिए कोई मेडल जीतकर लाए हों। यह संवेदनहीनता साफ दर्शाती है, कि इस पूरे घोटाले मेंसत्ता पक्ष की संलिप्तता है और युवाओं के भविष्य की कीमत पर मोटा माल काटा गया है। हसीब खान ने मांग करते हुए कि इस महाघोटाले की जांच किसी ऐसी निष्पक्ष एजेन्सी से कराई जाए, जिस पर युवाओं को भरोसा हो और दोषियों कोसख्त सजा मिले। युवा और शिक्षा विरोधी नीतियों का पर्दाफाश हो, कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को जान बूझ कर अशिक्षित रखना चाहती है, ताकि वे रोजगार, महंगाई और अधिकारों पर सवाल न पूछ सकें।यही कारण है कि एक तरफ जहां इस विश्व विद्यालय पर दंडात्म क कार्यवाही हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में बेसिक शिक्षा विभाग के लग भग 25,000 सरका री प्राथमिक स्कूलों को बन्द कर दिया गया है।कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा, कि यदि विश्व विद्यालय के ध्वस्ती करण का आदेश वापस नहीं लिया गया और पेपर लीक पर लगाम नहीं लगा गई, तो सड़क से लेकर संसद तक इस लोक तांत्रिक आन्दोलन को और भी तेज कर दिया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know