जनपद बलरामपुर- गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत गौ रक्षकों द्वारा जिलाधिकारी के कार्यालय पर एडीएम महोदय को दिया गया ज्ञापन। इसमें सब लोगों का सरकार से यह कहना है कि गो माता को राष्ट्रमाता,राष्ट्रदेव,राष्ट्र आराध्या,राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान करें केंद्रीय कानून बने,जिससे संपूर्ण भारतवर्ष में समान रूप से गो सेवा हो सकें भारत वर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो,जिससे हमारी पूज्यीय गौ माता पूर्णता सुरक्षित हो,गो माता के गोबर गोमूत्र को लेकर अनुशासन केंद्रीय कृषि विद्यालयों में बने जिससे गोबर गोमूत्र का कृषि और अन्य उपयोग में महत्व बढ़े द्वितीय गौ माता का दूध दही घी,पनीर,गौमाता को बढ़ावा मिले उस संदर्भ में शासन उचित नीतियां बनाए गोबर गोमूत्र से जुड़े प्रशंसक को बढ़ावा दिया जाए और नवीन अनुसंधान हो,रासायनिक कृषि को नियंत्रित कर गौ आधारित कृषि को बढ़ावा दिया जाए सरकारी भवनों और चिकित्सालय में सामान्य पेंट की तरह ओवरप्रेंट और फिनायल की जगह गोनाइल उपयोग अनिवार्य किया जाए आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचगव्य औषधियों का निशुल्क वितरण किया जाए जिसमें गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक ने बलरामपुर के कई विद्यालय में जाकर बच्चों से गाय माता के लिए हस्ताक्षर करवाया और जागरूक किया जिसमें ज्ञानी महाराज ने कहा कि हमारी यह भी मांग है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए गोबर गोमूत्र से जुड़े उद्यम लगाने के लिए उद्यमों को प्रेरित करें एवं गौ आधारित कृषि उत्पाद और देसी गौ से संबंधित डेरी और गोबर गोमूत्र,उत्पाद दुक्र हेतु एक काउंटर की अनिवार्यता लागू की जाए तथा वृषभ आधारित कृषि करने वाले वृषभ धारक किसानों को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए जिसमें गेल्हापुर बृजानंन्द महाराज ने कहां कि सरकार से हम यह भी आग्रह कर रहे हैं कि केंद्रीय गोरक्षा मंत्रालय भी बनाया जाए जिससे गौमाता की रक्षा हो सकें ठीक से हम सभी गौ सेवक यह मांग करते हैं कि तुरंत सरकार द्वारा गौ हत्या बंदी कानून प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में लागू हो एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं सभी कार्यकर्ताओं ने जुलूस प्रारंभ से लेकर श्रीराम जय राम,जय जय राम,इन सभी भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय पर एडीएम महोदय जी को ज्ञापन दिया गया और उनसे आग्रह किया कि यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति जी,माननीय प्रधानमंत्री जी,माननीय राजपाल जी,माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया जाए,जिससे पूरे प्रदेश में गौ हत्या बंदी कानून लागू हो सकें,इस कार्यक्रम में गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,ज्ञानी नाथ योगी महाराज, बृजानंन्द महाराज गेल्हापुर,शांति प्रभु महाराज,डॉ राकेश चन्द्रा श्रीवास्तव,लड्डू सिंह,अजय श्रीवास्तव,सुबीर श्रीवास्तव, कमलेश त्रिपाठी,चंदन कसेरा, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, आशुतोष जायसवाल,मंगल पांडेय,अभिषेक सिंह,विकास मिश्रा,व तुलसीपुर से विक्की गुप्ता,अभिषेक दुबे,मोहित सोनी,रोहित पटवा,प्रमोद, निखिल पटवा,अखिलेश सैनी,गणेश गुप्ता,अमित सोनी,पीयूष जायसवाल,वैभव कसौधन,आशीष सैनी,पशु रक्षा संघ बलरामपुर,व महिलाएं आदि लोग काफी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know