जलालपुर ,अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार देर रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति (65) पुत्र रामलौट अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल पर रात में सोते थे। वह कुल्हड़ बनाने का काम भी करते थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे उनके छोटे पौत्र के खाना पहुंचाने पर वहाँ पहुँचने पर यह घटना सामने आई। पौत्र ने उन्हें खून से सना हुआ पाया, जिसके बाद उसने तुरंत परिजनों को सूचित किया।

उपचार के दौरान निधन

परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र जयप्रकाश हैं। घटना से परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस कार्रवाई

मौके पर पहुँची सम्मनपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर धारदार या भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं।

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अब तक ने तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने