25 हजार से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन करने पर डॉ. पल्लवी सिंह सम्मानित।



लखनऊ, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में प्रतिष्ठित नेत्र सर्जन एवं वागा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की संस्थापक डॉ. पल्लवी सिंह को 25,000 से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र उपचार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पल्लवी सिंह ने अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, समर्पण, दक्षता एवं मानवीय संवेदनाओं के माध्यम से हजारों लोगों के जीवन में नई रोशनी और नई आशा का संचार किया है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण है।

इस अवसर पर उन्हें उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

कार्यक्रम में एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान सहित संस्थान के गणमान्य पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं समस्त एस.आर. परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने