विभिन्न जनपदों के कुल 17 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 09 करोड़ 93 लाख 17 हजार की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त
लखनऊ: 03 जुलाई, 2026
उ0प्र0 सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के कुल 17 मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु 09 करोड़ 93 लाख 17 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि मानक व विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी तथा इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजना के लिये नहीं किया जायेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक पूर्ण कराकर उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know