कटरा बाजार से 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजन परेशान- मोबाइल पर घंटी जा रही पर कोई और उठा रहा फोन
भदैंया ग्राम पंचायत के प्रधान ने पुलिस और आम जनमानस से लगाई मदद की गुहार
नहर के पास चाट खाने गया था, 24 जुलाई से नहीं लौटा घर
गोण्डा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदैयां के मजरा कटहरिया से एक 16 वर्षीय किशोर बीते 3 दिन से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्राम प्रधान ने थाने में सूचना देकर किशोर को बरामद करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
भदैयां के मजरा कटहरिया निवासी अख्तर अली का पुत्र नूरे आलम उम्र 16 वर्ष 24 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे घर से नहर के पास चाट की दुकान पर कुछ खाने-पीने गया था। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि नूरे के पास मोबाइल नंबर 8738055211 था। रविवार तक फोन स्विच ऑन था और घंटी भी जा रही थी, लेकिन फोन कोई दूसरा व्यक्ति उठा रहा था और सही जानकारी नहीं दे रहा था। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
प्रधान ने की अपील
ग्राम प्रधान विश्राम बाबा ने बताया कि गांव में और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन नूरे का कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी किशोर के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत 9335016011 या 9936510211 पर सूचना देने का कष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know